इसी माह मिलेंगे उत्तराखंड़ भाजपा को नये प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून, भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञाप्ति के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को तथा 15 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रदेश भाजपा में नेतृत्व की कमान किसी अनुभवी और संगठात्मक रूप से मजबूत चेहरे को मिल सकती है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को सम्पन्न होगा। इससे पूर्व 15 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी ।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जानकारी देते बताया कि 15 जनवरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेधवाल देहरादून पहुँच रहे हैं। उनकी उपस्थिति में 15 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। अजय भट्ट ने कहा कि वे नए प्रदेश अध्यक्ष को अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने इस सम्बंध में अपनी इच्छा से पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

 

      भट्ट ने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं और वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिए अधिकाधिक कार्य करना चाहते हैं |